Saturday, February 23, 2019

Love Poem

Jab Mai Unse Pahli Bar Mila

जब मैं उनसे  पहली बार मिला ,
ना जाने क्यूँ दिल को ऐतबार मिला ,
सोचा था जैसा मैंने ,
उससे भी कही ज्यादा मिला | 

सुनकर उनकी आवाज़ ,
कोयल भी हो गई नाराज़ |
देखता रहा मै  एकटक उनको ,

विश्वास नहीं हुआ मुझको | 

भगवान ने क्या चीज बनाई है ,
जैसे स्वर्ग लोक से कोई अप्सरा आई है | 
देखकर उनकी झील सी आंखो में ,
मन को जो चैन मिला ,
जब मैं उनसे पहली बार मिला | 

जब मैंने उनके दिल को छूआ ,
बेहाल सा मै हुआ | 
बोला मैंने हो गया प्यार आपसे ,
वर्षों की चाहत पूरी हो गई आपसे | 

कहा ना  उसने कुछ भी जबाँ से ,
 दिखा दिया प्यार पूरे अरमाँ से |
मुझे लगा हो गया प्यार उन्हें भी ,
क्या पता था हो गई बेहाल वो भी | 
एक साथ मर-मिटने की कसमें  खाई हमनें ,
ना कुछ ज़्यादा कह सकें  हम ,
वफ़ा के साथ हाँ में हाँ मिलाई हमनें || 

No comments:

Post a Comment

INDRA KUMAR MEGHWAL POEM

                                            इन्द्र कुमार मेघवाल कविता  क्या खता थी उस बच्चे की , जो घड़ा को उसने छू दिया , प्यास ही तो लगी थी...